Thong Tay Hoi, VN
Thứ 7, 18/05/2024
mưa vừa
30
Mưa vừa

30°C - 30°C

89%

1007hPa

2.57m/s

40%

9Km

2.05mm

10:30 PM

11:09 AM

केदारनाथ मंदिर के आसपास मौजूद है कई बेहतरीन जगह, आप भी पहुंचें
Places To Visit Near Kedarnath Temple: केदारनाथ की यात्रा भारत की सबसे पवित्र धार्मिक यात्रा में से एक है। केदारनाथ मंदिर का दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्त जाते हैं। कई लोग मंदिर दर्शन के साथ घूमने-फिरने भी पहुंचते हैं। सैलानी जब केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो सिर्फ मंदिर दर्शन करके वापस आ जाते हैं, लेकिन मंदिर के आसपास ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं जहां घूमने के बाद एक अलग भी आनंद मिलता है। इस आर्टिकल में हम आपको केदारनाथ के आसपास में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद आपका सफर और भी रोमांचक हो जाएगा। आइए जानते हैं।
वासुकी ताल (Vasuki Tal)
केदारनाथ के आसपास में मौजूद किसी बेहतरीन जगह की बात होती है तो सबसे पहले वासुकी ताल की बात होती है। इस खूबसूरत ताल का हिन्दू पौराणिक कथा भी काफी फेमस है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने रक्षा बंधन के असवर पर इसी झील में स्नान किया था। इसलिए इस झील को वासुकी के नाम से जाना जाता है। हिमालय पर्वत के बीच में मौजूद यह झील अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। आपको बता दें कि यह केदारनाथ मंदिर से लगभग 8 किमी की दूरी पर है और यहां ट्रैकिंग करके आसानी से पहुंचा जा सकता है।
भैरव नाथ मंदिर (Bhairavnath Temple)
केदारनाथ मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मौजूद भैरव नाथ मंदिर भी एक पवित्र और फेमस जगह है। केदारनाथ मंदिर के बाद भैरवनाथ मंदिर केदारनाथ में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। इस पवित्र मंदिर तक ट्रैकिंग करके आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान एक से एक अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं। ट्रैकिंग में फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
गौरीकुंड (Gaurikund)

केदारनाथ के आसपास घूमने के लिए गौरीकुंड भी एक लोकप्रिय स्थान है। मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है गौरीकुंड आध्यात्मिकता और मोक्ष का प्रवेश द्वार माना जाता है। गौरीकुंड को लेकर मत है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने के लिए वर्षों तक गौरीकुंड में ही कठोर तप किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह केदारनाथ मंदिर से लगभग 9 किमी की दूरी पर है। यहां ट्रैकिंग करते हुए आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान खूबसूरत नजारों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।

चंद्रशिला गांव (Chandrashila Village)
समुद्र तल से लगभग 4 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद चंद्रशिला गांव केदारनाथ के आसपास घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। हसीन पहाड़ों, देवदार के पेड़ और सुहावने मौसम इस जगह की खूबसूरती के चार चांद लगाने का काम करते हैं। चंद्रशिला गांव खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैकिंग के लिए भी काफी फेमस है। चंद्रशिला और चोपता के बीच लगभग 4.5 किमी का ट्रैक है। ट्रैकिंग के दौरान हिमालय श्रृंखला और नंदा देवी, त्रिशूल, केदार चोटी और चौखंबा चोटियों का हजार देख सकते हैं।
केदारनाथ के आसपास घूमने की अन्य जगहें इन चार जगहों के अलावा केदारनाथ के आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-आदि गुरु शंकराचार्य समाधि, त्रियुगीनारायण मंदिर, चोराबाड़ी झील और रुद्रनाथ मंदिर जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। By Sahitya Maurya

683
827
1
0

  • Anuradha  Gupta
    Anuradha Gupta
    I also like most ❤️❤️❤️😍😍😍 This is so beautiful
    • Haha

    • Trả lời
    • 1 năm trước
    • Anilkumar Raju
      Anilkumar Raju
      I think I need to go to Kedarnath Temple now 😍😂
      • Haha

      • Trả lời
      • 1 năm trước
      • Sharma Pranshi
        Sharma Pranshi
        आपके पास एक यादगार यात्रा थी
        • Haha

        • Trả lời
        • 1 năm trước
        Kiếm tiền đơn giản cùng Hahalolo!
        Trải nghiệm nổi bật

        Nổ Hũ - Bí quyết chơi và thắng lớn trong trò chơi đơn giản nhưng hấp dẫn
        Nổ Hũ - Bí quyết chơi và thắng lớn trong trò chơi đơn giản nhưng hấp dẫn
        vipage betvisa

        vipage betvisa

        5 ngày trước

        Đã đăng ký với Bộ Công Thương
        Đã thông báo với Bộ Công Thương
        Thành viên liên kết Hiệp hội Du lịch Mỹ