Thong Tay Hoi, VN
Thu, 5/2/2024
few clouds
31
Few clouds

31°C - 31°C

79%

1007hPa

3.6m/s

20%

10Km

10:34 PM

11:06 AM

पोरबंदर की इन फेमस जगहों को एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं
अगर आप भी गुजरात घूमने का प्लान बना रहे है तो इस बार किसी और शहर में नहीं बल्कि समुद्र तट के किनारे स्थित पोरबंदर की इन खूबसूरत जगहों पर ज़रूर पहुंचें। गुजरात का लगभग हर शहर खूबसूरती के मामले में किसी अन्य राज्य के शहरों से कम नहीं है। खासकर समुद्री तट पर मौजूद पोरबंदर शहर खूबसूरती और अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है। पोरबंदर एक ऐसा शहर है जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं, लेकिन कई लोगों को पोरबंदर की खूबसूरत जगहों के बारे में सही जानकारी नहीं होने के चलते इधर-उधर भटकते रहते हैं। इस लेख में हम आपको पोरबंदर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार जाने के बाद आप भी बार-बार घूमने जाना पसंद कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 📍 पोरबंदर बीच
पोरबंदर में घूमने का जिक्र होता है तो सबसे पहले यहां मौजूद पोरबंदर बीच का जिक्र ज़रूर होता है। जी हां, सबसे आकर्षित स्थानों में शामिल पोरबंदर बीच शहर का सबसे अधिक घूमे जाने वाला स्थान है। वेरावल और द्वारका नगरी के बीच में मौजूद यह समुद्र तट शांत और आकर्षित समुद्री लहरों के लिए काफी फेमस है। इस समुद्री तट के पास में मौजूद हुजूर पैलेस भी सैलानियों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां आप मछली पकड़ने और वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। पोरबंदर बीच के अलावा आप मियानी बीच, चौपाटी बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं। 📍 पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी
पोरबंदर शहर की दूसरी सबसे चर्चित और लोकप्रिय जगहों में पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी शामिल है। लगभग दो किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैले हुए इस सैंक्चुअरी में कई किस्म के पशु-पक्षी को देखा जा सकता है। जी हां, इस सैंक्चुअरी में आप मुख्य रूप से राजहंस, डक एंड गीज़, ग्रीव्स, जैक्स, इंडियन रोलर आदि किस्मों के पक्षियों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। 📍 महात्मा गांधी जन्म स्थली
पोरबंदर घूमने का जिक्र हो और महात्मा गांधी जन्म स्थली के बारे में जिक्र न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। जी हां, पोरबंदर के साथ-साथ पूरे गुजरात में सबसे अधिक घूमे जाने वाला और पसंद की जाने वाली यह जगह है। यहां आप बापू से जुड़े एक नहीं बल्कि कई सामान को करीब से देख सकते हैं। कहा जाता है कि यहां उनके बचपन की सभी चीजों को संरक्षित करने रखा गया है। ऐसे में अगर आप इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां ज़रूर पहुंचें। 📍 घुमली
पोरबंदर का घुमली एक बेहद ही फेमस और प्राचीन जगह है। कहा जाता है कि घुमली जगह 12वीं-13वीं शताब्दी के दौरान सैंधव और फिर सौराष्ट्र के जेठवा राजवंश की राजधानी के रूप में जानी जाती थी। आपको बता दें कि इस जगह एक नहीं बल्कि कई ऐतिहासिक द्वार, मंदिर और प्राचीन काल में निर्मित संरचनाएं मौजूद हैं। यहां मौजूद नवलखा मंदिर सबसे फेमस स्थल माना जाता है।
🚶 पोरबंदर में घूमने की अन्य जगहें पोरबंदर बीच, पोरबंदर बर्ड सैंक्चुअरी, महात्मा गांधी जन्म स्थली और घुमली में घूमने के अलावा अन्य कई बेहतरीन जगहें हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। रामधुन मंदिर, दरिया राजमहल, ऐतिहासिक स्थल दरबारगढ़, कीर्ति मंदिर और रानी बाग पार्क जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। 🚗 पोरबंदर कैसे पहुंचें? ✈ हवाई सफ़र- अगर आप हवाई सफ़र से जाना चाहते हैं तो आप पोरबंदर हवाई अड्डा पहुंचकर इस शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 🛤 ट्रेन द्वारा- देश के किसी भी हिस्से से आप पोरबंदर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं और टैक्सी और कब लेकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 🚌 बस द्वारा-पोरबंदर शहर सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। गुजरात के किसी भी शहर से आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। Cre: herzindagi

632
713
1
0

  • David Phillips
    David Phillips
    Porbandar has too many things to explore
    • Haha

    • Reply
    • 1 year ago
    • Deep Yadav
      Deep Yadav
      एक्सप्लोर करने के लिए बहुत सी चीजें
      • Haha

      • Reply
      • 1 year ago
      • Sunil Tanwar Sainy Bhai
        Sunil Tanwar Sainy Bhai
        पोरबंदर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है 😍
        • Haha

        • Reply
        • 1 year ago
        Make money easily with Hahalolo!
        Featured experience

        Gatineau - Nơi Hòa Quyện Giữa Văn Hóa và Thiên Nhiên
        Gatineau - Nơi Hòa Quyện Giữa Văn Hóa và Thiên Nhiên
        Tickets Vietnam

        Tickets Vietnam

        16 hours ago

        Registered with the Ministry of Industry and Trade
        Notified to the Ministry of Industry and Trade
        Associate member of the United States Tour Operators Association
        © Hahalolo 2017. All rights reserved