Thong Tay Hoi, VN
Thu, 5/2/2024
few clouds
34
Few clouds

33°C - 34°C

59%

1005hPa

5.14m/s

20%

10Km

10:34 PM

11:06 AM

आइए जानते हैं गुजरात की 9 सबसे फेमस और ऐतिहासिक जगहों के बारे में
आइए इस लेख में गुजरात के 9 सबसे फेमस और ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानते हैं। गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात अपनी जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक परिदृश्य, स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा कई विश्व प्रसिद्ध जगहों के लिए प्रसिद्ध हैं। कई आकर्षणों की वजह से गुजरात को 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' के नाम से भी जाना जाता है। आज इस लेख में हम आपको गुजरात की 9 सबसे प्रसिद्ध जगहों के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों के बारे में जानने के बाद आप भी यहां ज़रूर घूमने का प्लान बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं। 💎1 लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात में मौजूद लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है। लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में फैला यह वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। लक्ष्मी विलास पैलेस महल का निर्माण 1890 में हुआ था और कहा जाता है कि इसे पूरा होने में लगभग 12 साल का समय लगा था।
💎2 रन ऑफ कच्छ पर्यटन की दृष्टि से गुजरात की अगर पहचान विश्व स्तर पर मौजूद है तो उसमें से एक जगह है रन ऑफ कच्छ। दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना ये रेगिस्तान गुजरात में घूमने के लिए सबसे अधिक फेमस है। रन ऑफ कच्छ एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक हिस्सा माना जाता है। इसका कुछ हिस्सा भारत में तो कुछ हिस्सा पाकिस्तान में है।
💎3 जूनागढ़ गुजरात का जूनागढ़ ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण जगह है। जूनागढ़ मोहब्बत मकबरा, उपरकोट किला, गिरनार हिल्स, गिर राष्ट्रीय उद्यान जैसी ऐतिहासिक और बेहतरीन जगहों के लिए प्रसिद्ध हैं। कई लोग राज्य की रियासती राजधानी भी इसे बोलते हैं।
💎4 अंबाजी अंबाजी गुजरात का एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक धार्मिक जगह भी है। यह स्थान मुख्य रूप से देवी अम्बा की पूजा से जुड़ा हुआ है और यह गब्बर हिल्स के पास मौजूद है। आपको बता दें कि गब्बर हिल्स एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो लगभग 999 सीढ़ियों के शीर्ष पर स्थित है।
💎5 पाटन गुजरात में मौजूद पाटन एक ऐतिहासिक जगह है जो रानी की वाव के नाम से भी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि रानी का वाव को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। कहा जाता है कि पाटन मध्यकाल में लगभग 650 वर्षों तक राज्य की राजधानी रहा है। यहां आज भी दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
💎6 गिरनार गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल गिरनार हरी-भरी पहाड़ियों पर मौजूद है। यह जगह गुजरात में ट्रेकर्स के लिए एक स्वर्ग के सामान है। यह एक धार्मिक जगह के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां हर साल परिक्रमा महोत्सव का भी आयोजन होता है, जो जनवरी और फ़रवरी के महीने में होता है।
💎7 चंपानेर पावागढ़ गुजरात में मौजूद चंपानेर पावागढ़ देखी जाने वाली सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह एक पुरातत्व पार्क है। इस पार्क में शानदार वास्तुशिल्प के कई चमत्कार मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी आते हैं। पावागढ़ की पहाड़ी पर मौजूद इसे रामायण काल से भी जोड़कर देखा जाता है।
💎8 सापुतारा गुजरात के डांग जिले में मौजूद यह एक हिल स्टेशन के रूप में भी प्रसिद्ध है। समुद्र तल से लगभग 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सापुतारा खूबसूरत हरे भरे जंगलों, पहाड़ों और झरनों के लिए भी फेमस है। यहां आपको आदिवासी लोग भी देखने को मिल सकते हैं। गुजरात में सापुतारा सबसे अधिक ट्रेकिंग मार्ग और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है।
💎9 गिर नेशनल पार्क गिर नेशनल पार्क गुजरात के सबसे फेमस जगहों में से एक है। लगभग 1965 में स्थापित गिर नेशनल पार्क आज के समय में एशियाटिक शेरों के लिए दुनिया भर में फेमस है। गुजरात में घूमने की जगह की तलाश में हैं तो गिर नेशनल पार्क एक बेहतरीन जगह हो सकती है। आपको बता दें कि यह पार्क सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी प्रसिद्ध है।
Cre: herzindagi

88
170
1
0

  • Jit Raj Vrp Vrp
    Jit Raj Vrp Vrp
    महान गंतव्य
    • Haha

    • Reply
    • 1 year ago
    • Sandeep Sikhwal
      Sandeep Sikhwal
      2023 में गंतव्यों की सूची में जोड़ा गया
      • Haha

      • Reply
      • 1 year ago
      • Shyamu Raghuwanshi Seji
        Shyamu Raghuwanshi Seji
        ise apanee bhavishy kee yaatra ke lie saajha karen
        • Haha

        • Reply
        • 1 year ago
        Make money easily with Hahalolo!
        Featured experience

        Gatineau - Nơi Hòa Quyện Giữa Văn Hóa và Thiên Nhiên
        Gatineau - Nơi Hòa Quyện Giữa Văn Hóa và Thiên Nhiên
        Tickets Vietnam

        Tickets Vietnam

        10 hours ago

        Registered with the Ministry of Industry and Trade
        Notified to the Ministry of Industry and Trade
        Associate member of the United States Tour Operators Association
        © Hahalolo 2017. All rights reserved